करनाल। जिले में बुधवार को कोरोना के 37 नए मरीज मिले, जबकि 61 ठीक हुए हैं। सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि अब तक जिले में 10,86,711 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से अब तक 50,554 पॉजिटिव सामने आए थे, जिनमें से 49,767 मरीज ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 291 सैंपल लिए हैं। जिनमें से 37 केस सामने आए हैं। ऐसे में जिले में अब कोरोना के 183 सक्रिय केस हो गए हैं। इनमें से तीन को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज और अन्य को होम आईसोलेट किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमित 604 मरीजों की मौत हो चुकी है। संवाद