करनाल। पीआरपी अस्पताल के ब्लड बैंक में शनिवार को रोटरी क्लब मिडटाउन व केईएस महाविद्यालय ने रक्तदान शिविर लगाया। इसमें कुल 36 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य कार्य है, जिससे कई जिंदगियां बचाई सकती हैं। शिविर में मेयर ने रक्तदाताओं को प्रशंसापत्र भेंट किए। रोटरी क्लब की ओर से सुखदेव देवगन व रंजन शर्मा ने भी रक्तदान किया। शिविर डॉ. विधि शर्मा व डाॅ. रवि की देखरेख में आयोजित हुआ। इस अवसर पर रोटरी क्लब सचिव डाॅ. विनोद कालरा, सुभाष नारंग, नूतन नारंग व कृष्ण गंभीर मौजूद रहे। संवाद