करनाल। करनाल पुलिस ने एक जनवरी से 13 नवंबर तक एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 196 मुकदमे दर्ज कर 358 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा की गई इन कार्रवाई के दौरान विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों एवं नशीली दवाओं की भारी मात्रा में बरामद की गई है। आरोपियों के कब्जे से 508.059 किलोग्राम चूरा पोस्त, 603.46031 किलोग्राम गांजा पत्ती, 2.01507 किलोग्राम सुल्फा, 2.087245 किग्रा हेरोइन बरामद की। संवाद