माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कर्ण स्टेडियम में हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय संतोष ट्रॉफी फुटबॉल के ट्रायल के दूसरे दिन हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों से आए 200 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। जिसके बाद चयनित 35 खिलाड़ियों का फिर ट्रायल लिया गया। पहले दिन बरसात को देखते हुए बुधवार को ट्रायल प्रक्रिया सुबह छह बजे शुरू कर दी गई थी। सभी चयनित खिलाड़ी अब अंबाला में लगने वाले प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे। ट्रायल प्रक्रिया में हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से चयन कमेटी में अरविंद शर्मा, संयुक्त सचिव हरियाणा डॉ. रमन सिंह, संयुक्त सचिव करनाल राजेश कुमार, सचिव फतेहाबाद रवि कुमार, विक्रम हिसार और पंकज रोहतक से पहुंचे। ब्यूरो