फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फर्जी स्क्रीन शॉट भेज मशरूम की फसल का भुगतान दिखा 35 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 13 Mar 2023 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


असंध। मशरूम फार्म चलाने वाले युवक के साथ दिल्ली के एक युवक ने 35.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। फार्म मालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में फार्म मालिक राकेश कुमार ने बताया कि जबाला में मेन रोड के नजदीक उसका मशरूम फार्म है। उसके मशरूम के काम में गांव का उनका फूफा सतपाल भी सहयोग करता है। अपने फार्म की उत्पादित मशरूम वह दिल्ली की ओखला मंडी में बेचना चाहता था। इस पर आरोपी मोनू कुरैशी ने मार्च 2022 में उससे संपर्क किया। उसने कहा कि उसकी गुड लक फ्रूट एंड वेजिटेबल कंपनी के नाम से सब्जी की आढ़त का काम है। वह उसकी मशरूम बेचने के लिए पांच प्रतिशत कमीशन लेगा। आरोपी ने कहा कि वह कमीशन काटकर उसके खाते में रुपये डाल देगा।
अप्रैल 2022 से आरोपी मोनू कुरेशी को मशरूम सप्लाई करने लगा। आरोपी व्हाटसएप्प पर उसकी रिसीविंग भेज देता था। अप्रैल 2022 से अक्तूबर 2022 के दौरान उपरोक्त आरोपी को कुल करीब 48 लाख 15 हजार 650 रुपए का मशरूम सप्लाई किया। कमीशन काटने के बाद आरोपी मोनू कुरेशी ने शिकायतकर्ता को करीब 46 लाख रुपये की
विज्ञापन
विज्ञापन

रकम अदा करनी थी। आरोपी उन्हें स्क्रीन शॉट भेजता रहा कि उसने पैसे बैंक खाते में डलवा दिए हैं। बाद में पता लगा कि उक्त सभी स्क्रीन शॉट फर्जी थे। अक्तूबर 2022 में इसका पता तब चला जब बैंक खाता चेक किया। आरोपी मोनू कुरेशी ने अब तक 13 लाख 27 हजार 164 रुपये जमा कराए। बाकी 35.5 लाख रुपये की
धोखाधड़ी की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें