फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खिलाड़ियों की नई पौध तैयार कर रहे 34 खेल संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखदेव चौहान
विज्ञापन


करनाल। खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने व उनकी नई पौध तैयार करने के लिए जिलेभर में 34 खेल संस्थान कार्य कर रहे हैं। इन संस्थानों में सात सरकारी स्कूल, सात प्राइवेट स्कूल तथा पांच प्राइवेट प्रशिक्षण केंद्र व नौ राजीव गांधी खेल परिसर में चलाए जा रहे हैं। साथ ही छह नई नर्सियां भी खुली हैं। कर्ण स्टेडियम के दो खिलाड़ी अभिमन्यु व आर्यन तमिलनाडु के वेल्लोर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की टेनिस प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।

वहीं कर्ण स्टेडियम के खिलाड़ी लवप्रीत ने हाल में सोनीपत के खरखौदा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। लवप्रीत ने यह उपलब्धि दो राज्यों पंजाब व झारखंड के खिलाड़ियों को हराकर हासिल की। उनके प्रशिक्षक वजीर सिंह ने बताया कि यह खिलाड़ी निरंतर दो वर्ष से स्टेडियम में आकर अभ्यास कर रहा था।
विज्ञापन


हाल ही में सेक्टर-13 की राणा ब्रदर्स अकादमी के अंशुल कांबोज का चयन आईपीएल में मुंबई इंडियन टीम में 20 लाख रुपये में हुआ है। इसी अकादमी के दो खिलाड़ियों अंशुल कांबोज व वेदांत भारद्वाज का चयन रणजी ट्रॉफी हरियाणा की टीम में हुआ था। वहीं करनाल की रिद्धि फोर ने अयोध्या में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो रजत व एक कांस्य पदक जीता है। जिले की गुरु गोरखनाथ वाटर स्पोटर्स क्लब व कैनोइंग खेल नर्सरी के साहिल देशवाल ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक, हरिश गर्ग ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक, आंचल ने एशियन प्रतियोगिता में ड्रैगन नौकायन प्रतियोगिता में कांस्य पदक व निशा ने वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीता है।

बी-24 बैंडमिटन अकादमी की खिलाड़ी नीरज ने अभी हाल ही में 10 से 12 दिसंबर को खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता जो इंदिरा गांधी दिल्ली के स्टेडियम में आयोजित हुई, उसमें स्वर्ण पदक जीता है। कर्ण स्टेडियम करनाल के खिलाड़ी निशांत देव ने बॉक्सिंग में वर्ल्ड चैंपनियनशिप 2023 में कांस्य पदक जीता। जिले के खेल संस्थान से हाल ही में लगभग 35 खिलाड़ी राष्ट्रीय तथा छह खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय तथा 38 खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर करते हुए जिले का नाम रोशन कर चुके है। संवाद
विज्ञापन


कर्ण स्टेडियम में नए सत्र के दौरान ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण ले रहे आठ से 14 साल के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 साल तक के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये खुराक भत्ता दिया जा रहा है। खेल संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करके राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर कर रहे हैं।

- सुधा भसीन, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें