फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फैमिली वीजा के नाम पर 33.61 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। इंग्लैंड में फैमिली वीजा लगवाने के नाम पर एक महिला से 33 लाख 61 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शिल्पा रानी निवासी ज्योति नगर ने बताया कि उसकी कोहंड निवासी मीनू शर्मा दोस्त है। उसने आरोपी सुभरा आचार्य से मिलवाया और बताया कि इंग्लैंड के लिए फैमिली वीजा लग रहे हैं। आरोपी ने 35 लाख रुपये में फैमिली वीजा दिलाने का दावा किया। वह उसकी बातों में आ गई। उसने अलग-अलग समय में उसे 33 लाख 61 हजार रुपये दे दिए लेकिन आरोपी ने उसे फैमिली का वीजा नहीं दिया और कहा कि आपका वीजा लगा है आप इंग्लैंड जाओ बाद में बच्चे व आपके पति का भी वीजा लग जाएगा। जब वह इंग्लैंड गई तो जिस कंपनी से उसने वीजा लगाया था वह कंपनी वहां नहीं थी। वह वापस आ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें