फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारी प्रथा बंद करने की मांग को लेकर फिर गरजे नगरपालिका कर्मचारी, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तलेे शुक्रवार को कर्मचारियों ने सरकार द्वारा ठेकेदारी प्रथा बंद करने के समझौते को लागू न करने के विरोध में शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारी सेक्टर-12 पेट्रोल पंप से नारेबाजी करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन डीआरओ को सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान वीरभान बिड़लान ने की, जबकि संचालन जिला सचिव काला राम घरौंडा ने किया। जिला प्रधान वीरभान बिड़लान ने कहा कि सरकार ने बीते दिनों नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा दिए जा रहे धरने-प्रदर्शन के दौरान समझौता किया था कि ठेकेदारी प्रथा बंद कर दी जाएगी, लेकिन सरकार ने कर्मचारियों को झूठे वायदे कर बरगलाया है, जिसे कर्मचारी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार सफाई, सीवर, वाटर सप्लाई, बेलदार, माली, इलेक्ट्रीशियन, फायर विभाग, सहायक, सफाई निरीक्षक, लिपिक व अन्य कार्यों में ठेका प्रथा समाप्त कर ठेका प्रथा में लगे कर्मचारियों को विभाग के रोल पर रखा जाए। सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। समान काम-समान वेतन लागू किया जाए। न्यू पेंशन स्कीम समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को बिना लाभ-हानि के 100-100 वर्ग गज के प्लॉटों देने या आवासीय कालोनियों का निर्माण करने, सफाई कर्मचारियों व सीवर मैनों को तेल, साबुन, मास्क, तोलिया व गुड दिया जाए और 15 हजार कर्मचारियों की भर्ती की जाए आदि मांग पूरी की जाएं। सर्व कर्मचारियों संघ के ओमप्रकाश सिंहमार, सचिव कृष्ण शर्मा, सुशील गुजर, राम सिंह, राजकुमार, शारदा देवी, रमेश कुमार, राम प्रताप, कृष्णलाल नीलोखेड़ी, जयपाल इन्द्री, मनोज कुमार असंध, अशोक कुमार तरावड़ी व विजय शर्मा ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें