कतलाहेड़ी गांव के पशु अस्पताल से लोहे का गेट चोरी
निसिंग। गांव कतलाहेड़ी के पशु अस्पताल का लोहे का गेट बीती रात अज्ञात चोर चुराकर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर वहां पर तैनात वीएलडीए ने सुबह आकर देखा तो अस्पताल का लोहे का मेन गेट अज्ञात चोर चुराकर ले गए। जिसकी सूचना उन्होंने पशु चिकित्सक को दी। उसके बाद थाना निसिंग पुलिस में दी अपनी शिकायत में वीएलडीए राजबीर ने बताया कि अपनी ड्यूटी से वे गुरुवार को अपने घर चले गए थे। ग्रामीणों ने फोन पर उन्हें सूचना दी कि अस्पताल का लोहे का मेन गेट चोरी हो गया है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।