आंगनबाड़ी वर्कर्स ने शहर में मांगी भीख
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। आंगनवाड़ी वर्कर एवं हैल्पर यूनियन की केंद्रीय कमेटी के फैसले के अनुसार बुधवार को हजारों वर्करों व हैल्परों ने सडक़ों व शहर में भीख मांग कर विरोध जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान रूपा राणा ने की व संचालन जिला सचिव बिजनेश राणा और राकेश राणा ने किया। रूपा, बिजनेश व राकेश ने कहा कि प्रदेश सरकार का दोहरा चरित्र सामने आ रहा है। पूरे प्रदेश की 50 हजार वर्कर अपनी मांगों को लेकर पिछले 10 दिनों से हड़ताल पर अपनी मांगों को लेकर सडक़ों पर हैं, लेकिन सीएम व महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन चुप्पी साधे हुए हैं। वर्करों की मांगों को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। जिला उपप्रधान मंजू फूसगढ़ व शशी ने कहा कि जब तक सरकार 18 हजार रुपए वेतन, गर्मी सर्दी की छुट्टियां, रिटायरमेंट पर पेंशन और प्रमोशन करने का ऐलान नहीं करती तब तक हड़ताल जारी रखी जाएगी। जिला वरिष्ठ उपप्रधान सुष्मा कांबोज व अमरजीत कौर ने कहा कि कल होली के दिन प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व भाजपा सरकार के पुतले जलाए जाएंगे। आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाया जाएगा। इस अवसर पर सतपाल सैनी, जगपाल राणा सीटू, जिला सचिव रूपा राणा, बिजनेश राणा, शशी, सुशील गुर्जर, अशोक पांचाल, रोशनलाल गुप्ता, ओपी माटा, सुरेश रसीन, राकेश राणा, रीना, सविता, निर्मला, कविता, मीना, ज्योति, अमरजीत कौर, कमला, रेखा, सुष्मा, उषा, कांता, सिमरन, प्रेमो व विमल ने वर्करों को संबोधित किया।