फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पाला पड़ेगा, बढ़ेगी और ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अब पड़ेगा पाला, और बढ़ेगी ठंड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
लगातार गिर रहे तापमान से अब पाला पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी 48 घंटे में कड़ाके की ठंड पड़ेगी, सुबह का तापमान भी और ज्यादा नीचे जा सकता है। इसके साथ ही सुबह और शाम को धुंध पड़ने का भी अनुमान है। शनिवार को करनाल का अधिकतम 12.4 और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं खुले आसमान के नीचे थर्मामीटर रखने पर ग्रॉस न्यूनतम तापमान -2 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह नमी 100 और दोपहर बाद 83 फीसदी रही तो वायु दबाव सुबह 6.7 और दोपहर बाद 8.7 एमएम रहा। इसी प्रकार शीतलहर की औसतन स्पीड दो किलोमीटर प्रति घंटा रही। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान स्थित मौसम विभाग से विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र बुंदेला ने कहा कि अभी ठंड और बढ़ेगी। अनुमान है कि सुबह धुंध रहेगी, जबकि रात तो न्यूनतम तापमान चार डिग्री से भी नीचे जा सकता है। हालांकि, दिन में धूप निकलने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें