करनाल। करनाल मंडल के करनाल, पानीपत और कैथल के 31 पुलिस कर्मचारियों को पदौन्नत किया गया है। करनाल मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम रवि किरण ने कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि कुल नौ उप निरीक्षकों को निरीक्षक, 16 सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक, एक मुख्य सिपाही को सहायक उप निरीक्षक, तीन सहायक उप निरीक्षक को ई उप निरीक्षक, दो मुख्य सिपाहियों को ई सहायक उप निरीक्षक के पदों पर पदौन्नत किया गया। साथ ही पांच पुलिस कर्मियों को निलंबन से बहाल करते हुए शुभकामनाएं दी। ब्यूरो