असंध। सालवन रोड पर एक फिलिंग स्टेशन पर खड़ी बस व एक ट्रक से 300 लीटर तेल चोरी हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बल्ला निवासी साहिल मान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कृष्णा फिलिंग स्टेशन सालवन रोड पर ड्राइवर ने रात आठ बजे बस की टंकी तेल की फुल करवाकर खड़ी की थी। अगले दिन टंकी से 200 लीटर तेल निकला हुआ मिला। उसके साथ ही ट्रक से 100 लीटर तेल चोरी हुआ है। संवाद