माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नकली जांच टीम सदस्य बनकर प्राइवेट बस चालक से जांच के नाम पर मारपीट कर 30 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में यूपी के हरदोई निवासी इमरान ने बताया कि वे प्राइवेट बस पर चालक हैं। वे लुधियाना से सवारियां लेकर हरदोई निकले थे। रात करीब आठ बजे बस जब करनाल के गांव शेखपुरा के नजदीक शुगर मिल के पास पहुंची बोलेरो गाड़ी सवार तीन युवकों ने बस के आगे गाड़ी अड़ा दी। फिर धमकाते हुए कागजात जांचने की मांग करने लगे। इसके बाद टैक्स नहीं भरा होने की बात कहकर नीचे उतर गए। इस दौरान आरोपियों ने उससे मारपीट कर जेब से 30 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए।