इंद्री। क्षेत्र के गांव मुरादगढ़ के रहने वाले एक युवक के से मोबाइल एप से साइबर ठगों ने 30 हजार उड़ा लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव मुरादगढ़ निवासी नीरज ने अपने मोबाइल में बिल आदि भरने के लिए मोबिक्विक एप डाउनलोड की तो कंपनी की तरफ से एप वॉलेट में 30 हजार रुपये प्राप्त हुए। नियमानुसार इमरजेंसी में यह राशि प्रयोग करने के 15 दिन बाद कंपनी को लौटानी होती है। इस पर नीरज ने 30 हजार रुपये नहीं लेने के लिए ऑनलाइन शिकायत नंबर खोजा, तो उसे अविनाश का नंबर मिला। नीरज ने अविनाश को फोन कर शिकायत दर्ज करवाई तो अविनाश ने उससे ओटीपी मांगा। जैसे ही नीरज ने अविनाश को ओटीपी बताया तो उसके एप वॉलेट से 30 हजार रुपये कट गए।