फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की शादी करवाने का झांसा देकर महिला से 30 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। बुजुर्ग महिला से उसके लड़के की शादी करवाने का झांसा देकर 30 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पाढ़ा निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर में लगी टीवी में विज्ञापन देख रही थी। विज्ञापन में बताया कि किसी भी प्रकार की बीमारी से ग्रस्त लोगों के लिए इलाज व शादी कराने के लिए फोन नंबर पर संपर्क करें। उसने विज्ञापन देखकर स्क्रीन पर दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन किया और बताया कि उसका एक बेटा है, जिसकी आयु 45 वर्ष हो गई और अविवाहित है। उस व्यक्ति ने उसके बेटे की शादी कराने का वादा किया और इसके लिए तीन हजार रुपये गूगल पे करने के लिए कहा। जिसके बाद उसने तीन हजार रुपये दे दिए। इसके बाद तरह-तरह के बहाने बनाकर आरोपी ने उससे कुल 30 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उसने एक लाख रुपये और देने की मांग की, नहीं देने पर उसके बेटे का इलाज और शादी न करवाने की बात कहने लगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें