फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गोदाम का ताला तोड़ बारदाने के 30 बंडल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। पनौड़ी रोड स्थित आकाश एग्रो टैक के गोदाम का ताला तोड़कर बारदाने के 30 बंडल चोरी करने का मामला सामने आया है। फतेहपुर गांव निवासी राजकुमार ने घरौंडा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आकाश एग्रो टैक पनौड़ी रोड घरौंडा में कार्यरत है। 25 दिसंबर की शाम करीब सात बजे आकाश एग्रो टैक के गोदाम का ताला तोड़कर तीन लोग अंदर घुसे और गोदाम में रखे खाली बारदाना के 30 बंडल ऑटो में डालकर ले गए। जब वह 26 दिसंबर सुबह गोदाम में पहुंचे तो गोदाम के ताले टूटे मिले और अंदर से लगभग 30 बंडल चोरी हुए मिले। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें