कर्ण विहार निवासी एक युवक से नौकरी लगवाने के नाम पर 3.80 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दीपक ने बताया कि 19 जुलाई 2017 को वह गुड़गांव गया था। उसकी मुलाकात वहां विक्रम व रोहित से हुई। उन्होंने अंकित नाम के व्यक्ति से मिलवाया। जिसने कहा कि सेक्टर-45 गुड़गांव में उसका होटल है। वह सात लाख रुपये में उसे नौकरी पर लगवा देगा। दीपक ने अंकित से कहा कि वह साढ़े तीन लाख रुपये अभी देगा बाकी साढ़े तीन लाख रुपये नौकरी लगने के बाद देगा। 21 जुलाई 2017 को विक्रम मेरठ रोड करनाल आया था। उस समय उसे एक लाख रुपये दे दिये। इसके बाद विक्रम और रोहित के सामने दो लाख रुपये और अंकित को दिये। अंकित ने फिर रुपये मांगे तो उसके खाते में 50 हजार रुपये डलवाये। इसके बाद फिर उसने पैसे मांगे तो रोहित के सामने 30 हजार रुपये दे दिये। बाद में वह उसके होटल में गया तो पता चला कि यह उसने और उसके जीजा ने लीज पर लिया है। वह उसके जीजा अभिषेक से मिला फिर अंकित के घर गया वहां उसकी मां से मिला लेकिन आरोपी ने रुपये नहीं लौटाए। उसने 3 लाख 80 हजार रुपये की ठगी कर ली।