फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई भेजने के नाम पर 3.80 लाख रुपए ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई भेजने के नाम पर महिला से 3.80 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दादूपुर रोड़ान निवासी सूबे सिंह व पंजाब के जीरकपुर निवासी रणदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कतलेहड़ी निवासी सुरजीत ने बताया कि उसकी बहन सीमा की शादी जींद के गांव में सुरेश के साथ की हुई है। आरोपी सूबे सिंह उनका रिश्तेदार है। उसने सीमा को अच्छी तनख्वाह दिलाने का झांसा देकर 60 हजार रुपए लिए और दुबई भेज दिया। फिर 70 हजार लेकर वहां से उमान भेज दिया। बाद में हमें पता चला कि उसकी बहन को आरोपियों ने बेच दिया है तो सीमा को वापस बुलाने की मांग की। इसके लिए भी आरोपी ने उनसे 2.50 लाख रुपए ले लिए लेकिन अभी तक सीमा का सुराग नहीं लगा। न ही आरोपी ने रुपए लौटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें