फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इंद्री में 275 व ब्याना में 281 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
इंद्री जीएमएसएसएस ब्याना में परीक्षा केंद्र पर जांच करते खंड शिक्षा अधिकारी धर्मपाल चौधरी। संवा
विज्ञापन
इंद्री। शुक्रवार को खंड में बुनियाद मिशन के तहत पहले चरण की परीक्षा आयोजित की गई। पीएमश्री स्कूल में बनाए केंद्र में 275 व जीएमएसएसएस ब्याना में 281 बच्चों ने परीक्षा दी। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मपाल चौधरी ने बताया कि यह परीक्षा हरियाणा बोर्ड के नियमों के अनुसार आयोजित की जाती है। खंड से प्राचार्य करनैल चंद ने बताया कि बुनियाद कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के भविष्य को मजबूत करना है। बुनियाद कार्यक्रम के तहत कोचिंग लेने के लिए विद्यार्थियों को दो चरणों की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। चयनित विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से विकल्प संस्थान की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। विभाग की ओर से पठन-पाठन सामग्री और वर्दी का प्रबंध किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें