फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विभिन्न आईटीआई की 27 ट्रेड हो सकती हैं बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच आईटीआई की 21 ट्रेड में नहीं हुआ एक भी दाखिला, चार संस्थानों में छह ट्रेड, एक या दो सीटें भरीं
विज्ञापन


- सात से कम दाखिलों पर ट्रेड निलंबित करने का है नियम, 31 तक होंगे दाखिले



गगन तलवार

करनाल। कभी जिन आईटीआई ट्रेड में दाखिले के लिए मारामारी होती थी। आज चार चरण की दाखिला प्रक्रिया और तीन बार तिथि बढ़ाने के बाद भी जिले की विभिन्न आईटीआई में 27 ट्रेड ऐसी हैं, जहां विद्यार्थी नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में इन ट्रेड को बंद किया जा सकता है। यदि निर्धारित तिथि 31 अगस्त तक भी इनमें दाखिले नहीं बढ़े तो विभाग को इन्हें निलंबित करना होगा।

करनाल जिले में नई आईटीआई नलवी समेत पांच संस्थान ऐसे हैं, जहां की 21 ट्रेड पर एक भी विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए नहीं आया। इसके अलावा चार आईटीआई ऐसी हैं, जहां की छह ट्रेड में एक या दो सीट पर ही दाखिला हुआ है। ऐसे में इनका बंद होना तय है। क्योंकि विभाग की ओर से कम से कम सात दाखिले प्रत्येक ट्रेड में करने का नियम है। यदि इस संख्या से कम दाखिले होते हैं तो उस ट्रेड को बंद कर दिया जाता है। एक वर्ष के लिए तो ट्रेड निलंबित की जाती है यदि दूसरे वर्ष भी ऐसा होता है तो विभाग उस ट्रेड को संस्थान से खत्म ही कर देता है। जिले में 10 राजकीय संस्थान हैं। जहां की 3384 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया जारी है। इनमें 960 सीटें अभी तक रिक्त हैं। जिन पर 31 अगस्त तक दाखिला दिया जा रहा है।
विज्ञापन




आईटीआई करनाल के अनुदेशक जसविंद्र संधू के अनुसार, जिन ट्रेड में सात से कम दाखिले हुए हैं, वहां के विद्यार्थियों को भविष्य में ट्रेड बंद होने पर विकल्प दिए जाएंगे। या तो वे इसी संस्थान में रहते हुए दूसरा ट्रेड चुनेंगे, जिसमें सीटें रिक्त हों। इसके अलावा वे संबंधित ट्रेड में रहते हुए अपना संस्थान बदलेंगे, उन्हें उस संस्थान में दाखिले का अवसर दिया जाएगा, जहां पर उनसे संबंधित ट्रेड में सीट रिक्त होगी।
विज्ञापन




-

इन ट्रेड में नहीं हुआ एक भी दाखिला

- निसिंग आईटीआई (12 ट्रेड) : कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (पेड), कॉसमेटोलॉजी, ड्रग्समैन सिविल, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक एनसीवीटी (पेड), फीटर एनसीवीटी (पेड), मशीनिस्ट, प्लंबर, रेफ्जिरेशन एंड एयर कंडीशन, स्विंग टेक्नोलॉजी, स्टेनो, वेल्डर एनसीवीटी, वुड वर्क टेक्निशियन।

- बल्ला आईटीआई (04 ट्रेड) : ड्रग्समैन मैकेनिकल (पेड), प्लंबर एससीवीटी (पेड), वेल्डर एनसीवीटी (पेड), वुडवर्क्स टेक्नीशियन एनसीवीटी (पेड)

- करनाल आईटीआई (02 ट्रेड) : ड्रग्समैन मैकेनिकल एससीवीटी, जीयो इन्फोर्मेटिक्स असिस्टेंट।

- करनाल महिला आईटीआई (01 ट्रेड) : ड्रोन टेक्नीशियन एससीवीटी

- नलवी आईटीआई (01 ट्रेड) : ड्रग्समैन मैकेनिकल।





यहां महज एक या दो दाखिले हुए

- असंध आईटीआई (01) : ड्रोन टेक्निशियन 24 में से एक सीट भरी।

- घरौंडा आईटीआई (02) : कॉस्मेटोलॉजी एससीवीटी में 24 में से एक, ओल्ड एज केयर में 24 में से दो सीट भरीं।

- इंद्री आईटीआई (02) : प्रिंटर जनरल एससीवीटी 20 में से दो, वेल्डर एससीवीटी में 20 में से दो सीट भरीं।

- करनाल आईटीआई (01) : टर्नर एससीवीटी की 20 में से एक सीट भरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें