फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती से खाते में आई ग्राम पंचायत की साढ़े 26 लाख राशि, चुपचाप इस्तेमाल करता रहा युवक, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग (करनाल)। विभागीय गलती से ग्राम पंचायत की करीब साढ़े 26 लाख की राशि एक युवक के खाते में ट्रांसफर हो गई जिसको वह चुपचाप इस्तेमाल करता रहा। विभाग को इसके बारे में तब पता चला जब संबंधित ग्राम पंचायत ने विकास राशि न आने की बात कही। मामला हिसार जिले की पंचायत ईशरहेड़ी का है। हरियाणा पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों के विकास के लिए राशि बैंक के माध्यम से पंचायतों के खातों में भेजी जाती है। ऐसे ही ईशरहेडी की अनुदान राशि 26,79,001 रुपये तकनीकी गलती से निसिंग निवासी युवक अमित कुमार के खाते में ट्रांसफर होती रही जिसका मुख्य कारण बैंक खातों का मिलता-जुलता होना है। जिसका उक्त युवक ने निकलवाकर दुरुपयोग किया। युवक के खाते में लगभग 35 बार सरकार की ओर से राशि ट्रांजेक्शन हुई है जिसके बाद बैंक को अमित से रिकवरी के लिए पत्र लिखा गया। लेकिन बैंक द्वारा दो बार अमित को इस बारे में लिखा जा चुका है पर उसकी तरफ से उक्त राशि जमा नहीं करवाई गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें