फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हवाई अड्डे से 250 लोहे के एंगल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुंजपुरा। कलवेहड़ी गांव के पास सिविल एयरोड्रम यानी हवाई अड्डे से चोरों ने चहारदीवारी पर लगे 250 लोहे के एंगल चोरी कर लिए। हरियाणा नागरिक उड्डयन संस्थान सिविल एयरोड्रम के स्टेशन अधिकारी स्वप्न ने कुंजपुरा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सिविल एयरोड्रम करनाल के ऊपर सीमा की ओर पेरिस प्लाजा बैंक्वेट हाॅल के पास की चार दीवारी पर लगे एंगल चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन

ये एंगल दीवार के ऊपर कांटेदार तार को बांधे रखने में सहायक होते हैं। कलवेहड़ी गांव के पूर्व दिशा की ओर की चहारदीवारी के सभी एंगल गायब हैं और कांटेदार तार जमीन पर गिरी हुई है। निरीक्षण करने पर चहारदीवारी से लगभग 250 एंगल गायब हैं। स्टेशन अधिकारी ने हवाई अड्डे की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने स्टेशन अधिकारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें