घराैंडा। राजकीय महाविद्यालय वीरवार को एनसीसी की भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान भर्ती प्रक्रिया में लगभग 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और इनमें से 25 विद्यार्थियों का चयन किया गया। प्रक्रिया के प्रारंभिक चरण में शारीरिक परीक्षण हुआ जिसमें दौड़, सीट-अप, पुश-अप, चिन-अप और शटल जैसे गतिविधियों से फिटनेस का मूल्यांकन किया गया। इसके बाद दूसरे चरण में लिखित परीक्षा की गई। इस मौके पर प्राचार्य सुरेंद्र नागिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र की भावना विकसित करती है। यह आयोजन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल के.के. वेंकटरमन और महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डाॅ गुरमीत सिंह सैनी की देखरेख में आयोजित किया गया। संवाद