संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। प्रॉपर्टी के विवाद में वकील से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी देने से इंकार करने पर उसे जान से मारने की धमकी का वीडियो भेजा। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।
बैंक काॅलोनी निवासी वकील कुलजिंद्र सिंह ने बताया कि उसके मोबाइल पर अज्ञात युवक ने रिकॉर्डिंग भेजी है। जिसमें 25 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर हत्या की धमकी दी गई। पीड़ित ने बताया कि आंध्र प्रदेश में एक प्रॉपर्टी को लेकर सुभाष कॉलोनी निवासी जसवंत सिंह के साथ उसका विवाद चल रहा है। जो कि वह वीडियो कॉलिंग के जरिए धमकियां दिलवा रहा है। आरोप है कि जसवंत और विपिन उसे जान से मरवाने की योजना बना रहे हैं। धमकी से पीड़ित परिवार में दहशत है।