फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो वर्षों में खेतों से 2229 ट्रांसफार्मर चोरी, किसानों को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
- वित्त वर्ष 2023-24 में सबसे ज्यादा चोरियां सब अर्बन डिवीजन दो में हुईं
विज्ञापन


करनाल। खेतों से लगातार ट्रांसफार्मर चोरी होने से किसान परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि जिले के चार डिवीजन सब अर्बन एक-दो, सिटी व असंध से पिछले दो वर्षों में 2229 ट्रांसफार्मर चोरी हो चुके हैं। किसानों को नया ट्रांसफार्मर लेने के लिए गारंटी वाले ट्रांसफार्मर पर 10 प्रतिशत व बिना गारंटी के 20 प्रतिशत राशि खर्च करनी पड़ती है।

वित्त वर्ष 2023-24 में सबसे ज्यादा चोरी के 452 मामले सब अर्बन वन डिवीजन से आए हैं। इस डिवीजन में इंद्री, भादसों, गढ़ी बीरबल, नीलोखेड़ी, तरावड़ी शामिल हैं। वहीं सब अर्बन डिवीजन टू जिसमें सिटी घरौंडा, सब अर्बन घरौंडा, मूनक व जुंडला शामिल हैं। यहां 287, सिटी डिवीजन के 202 मामले सामने आए हैं जिसमें नेवल, मेरठ रोड, रामनगर, मॉडल टाउन शामिल हैं। असंध डिवीजन में ट्रांसफार्मर चोरी के 397 केस आए हैं जिसमें असंध एक व दो, जुडंला व निसिंग का इलाका शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वित्त वर्षों में चोरी हुए ट्रांसफार्मर

माह ट्रांसफार्मर चोरी

अप्रैल 274

मई 344

जून 193

जुलाई 151

अगस्त 162

सितंबर 113

अक्तूबर 162

नवंबर 205

दिसंबर 213

जनवरी 120

फरवरी 164

मार्च 128

-


वर्जन


किसानों के ट्रांसफार्मर चोरी होने पर उसकी प्राथमिकी बिजली निगम की ओर से दर्ज करवाई जाती है। किसान को दोबारा ट्रांसफार्मर लेने के लिए गारंटी वाले 10 प्रतिशत राशि अदा करनी पड़ती है। बिना गारंटी वाले ट्रांसफार्मर पर किसान को 20 प्रतिशत राशि बिजली निगम को देनी पड़ती है। उसके बाद किसान को निगम की ओर से ट्रांसफार्मर मुहैया करवाया जाता है।


- उपमंडल अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें