फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन दवा मंगवाने पर गंवाए 22 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एक महिला से ऑनलाइन 22 हजार रुपये की ठगी हो गई। महिला ने ऑनलाइन दवाइयों का ऑर्डर किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजरानी निवासी गांव समानाबाहू ने बताया कि उसने फेसबुक पर शुगर की दवा का एक विज्ञापन देखा था, जिसके बाद उसने दिए गए नंबर पर संपर्क किया। उसने दवा मंगवाने के लिए आवेदन किया तो उसके पास अलग-अलग नंबर से कॉल आई। आरोपी ने एक कंपनी की ओर से शुगर की दवा भेजने की बात कही। साथ ही यह भी बताया कि उनका इनाम भी निकला है। इसे लेने के लिए उन्हें 1500 रुपये भेजने होंगे। उसने अलग-अलग समय पर 22150 रुपये भेज दिए, लेकिन इसके बाद भी आरोपी 27 हजार रुपये की और मांग करने लगे। तब वह समझ गई कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें