फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का नाम चमकाने वाली होनहार खिलाड़ी बेटियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से अकादमी के प्रांगण में सशक्त नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्य स्तर, राष्ट्र स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 बेटियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश जिंदल ने की। कार्यक्रम में नगर निगम के डीएमसी धीरज कुमार, एसओ कुलदीप राणा, निगम एसआई सुरेंद्र चोपड़ा, पार्षद सुभाष कश्यप, ग्लोबल इंस्टीट्यूट आफ इन्फार्मेशन के सीईओ कर्मवीर जांगड़ा और पुकार फाउंडेशन की अध्यक्षा कीर्ति गुप्ता ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश कुमार राणा ने स्वागत किया। धीरज कुमार ने कहा कि बेटियों को खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। राजेश जिंदल ने बेटियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे आज के समय में स्वयं की रक्षा करनी सीखें और सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग अवश्य लें। सुभाष कश्यप ने कहा कि बेटियों ने सदैव देश का नाम रोशन किया है। हमारे देश की बेटियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। कीर्ति गुप्ता ने कहा कि बेटियां आज किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है। अब वे लड़कों को भी पीछे छोड़कर अपने देश नाम गर्व से ऊंचा कर रही हैं। सतीश कुमार राणा ने कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में सम्मानित होने वाली खिलाड़ियों में आरती, समृद्धि, महक, नीमा, कीर्ति, वंशिका, सिमरन, सोनिया, मीनाक्षी, मुस्कान, श्रुति, वर्षा, पूजा, मिराया, यीशु, परमजीत, सरिता रोहिला, रितिका, कृति, सिया सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें