फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज डोर से बाइक सवार का कटा गला, 14 टांके आए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। चाइनीज डोर के कारण बाइक सवार एक व्यक्ति का गला कट गया, गनीमत रही कि व्यक्ति की जान बच गई और उसके गले में 14 टांके लगे हैं। व्यक्ति का इलाज घर पर ही चल रहा है। इस घटना के बाद लोगों में चाइनीज डोर को लेकर डर बना हुआ है और वहीं प्रशासन के प्रति रोष भी बढ़ गया है, क्योंकि चाइनीज डोर पर पहले से ही कोर्ट द्वारा प्रतिबंध लगाया हुआ है और डीसी ने भी निर्देश जारी किए हुए हैं, लेकिन इन निर्देशों को अन्य अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ता। यही कारण है चाइनीज डोर बाजारों में धड़ल्ले से बिक रही हैं। इस डोर से हर रोज कई पक्षी अपनी जान गवा रहे हैं और घायल हो रहे हैं। बता दें हांसी रोड गली नंबर-10 निवासी राजू भारती बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहा था। जब वह गली नंबर आठ में पहुंचा तो वहां उड़ रही पतंग पर चाइनीज डोर बंधी हुई थी और वह उसके गले में फंस गई और उसका गला काट दिया। गर्दन से खून निकलता देख व्यक्ति बेहोश होने लगा। आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर गए, वहां डॉक्टर ने गर्दन में 14 टांके लगाए। लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि 10 फरवरी को बसंत पंचमी है। इस लिए चाइनीज डोर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें