फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग जगहों से दो बाइक व एक कार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरोकरनाल। जिलेभर में वाहन चोर गिरोह सक्रिय है। पुलिस वाहन चोर गिरोह पर लगाम लगाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। हर रोज बाइक और अन्य वाहन चोरी हो रहें है। जबकि पुलिस तलाश के नाम पर एफआईआर दर्ज करने तक ही सीमित रहती है। जिले में अलग-अलग जगहों से चोरों ने एक ईको गाड़ी और दो बाइक चोरी करके फरार हो गए। तीनों मामलों में पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैए लेकिन अभी तक चोरी के वाहनों का कोई सुराग नहीं लगा है। थाना घरौंडा में दी शिकायत में जय कुमार जैन वासी वार्ड 4 घरौंडा ने बताया कि उसकी मारूति कंपनी की ईको गाड़ी ओबीसी बैंक स्थित उसकी दुकान के सामने खड़ी थीए लेकिन जब सुबह उसने अपनी गाड़ी देखी तो वह वहां से गायब थी। वहीं दूसरे मामला भी घरौंडा थाना में दर्ज हुआ, जिसमें हीरा वासी न्यू प्रेम नगर ने बताया कि वह सरकारी अस्पताल में दवाई लेने के लिए बाइक पर सवार होकर आया था। उसने अपनी बाइक अस्पताल में खड़ी की थी। जब वह दवाई लेकर बाहर आया तो वहां उसे बाइक नहीं मिली। इसी प्रकार सिटी थाना में दी शिकायत में बीजना निवासी रवि ने बताया कि वह सेक्टर-3 वह एक फैक्टरी में कार्य करता है। वह बाइक को फैक्टरी के बाहर खड़ी करके गया था, जब शाम को वह फैक्टरी से बाहर निकला तो वहां से बाइक गायब मिली। लेकिन अभी तो उकसी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें