घरौंडा। बिजली निगम सिटी सब यूनिट के लाइनमैन के नाजायज तबादले के विरोध में जारी आल हरियाणा पावर को-ऑपरेशन यूनियन के बिजली कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना नौवें दिन में प्रवेश कर गया है, लेकिन सरकार कर्मचारियों के इस धरने की ओर कोई ध्यान नही दे रही है। जिससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को बिजली निगम सिटी सब डिविजन यूनिट में अनिश्चितकालीन धरने की अध्यक्षता करते हुए राज्य उपप्रधान एनपी सिंह ने कहा कि लाइनमैन ओमपाल की बदली गलत तरीके से की गई है। कर्मचारियों ने निगम व सरकार केे आदेश पर ही छापेमारी की थी। जब छापेमारी में उपभोक्ता दोषी पाया गया है तो उस पर कार्रवाई अमल में लाई गई है। लेकिन उपभोक्ता ने राजनीतिक दबाव बनाते हुए लाइनमैन का तबादला करवाया है। सरकार की इस प्रकार की कार्यप्रणाली का कर्मचारी यूनियन विरोध करती है। इस मौके पर मौके पर राजेश बूरा, रामेहर कौशिक, कृष्ण अत्री, दिनेश शर्मा, रमेश कुमार, सुरेश रसीन, मुकेश, मान सिंह आदि मौजूद रहे।