फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर हाउस रंबा में लगाए 100 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। 132 केवी पावर हाउस रंबा में 100 पौधे लगाए गए। जेई सतीश मान की पहल पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने पावर हाउस के परिसर में अलग-अलग प्रकार के पौधे रोपित किए। जेई सतीश मान ने कहा कि पेड़ों के अंधाधुंध कटाव के कारण पर्यावरण असंतुलित हो गया है। इसी कारण गर्मी का मौसम अब ज्यादा लंबे समय तक रहने लगा है और पारा 50 डिग्री के पास तक पहुंच जाता है। प्रकृति से छेड़छाड़ के परिणाम हमें भुगतने पड़ रहे हैं। आने वाली पीढ़ियों को भयंकर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। सतीश मान ने कहा कि पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। इनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान देना होगा। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र सिंह, एएसई नीलमणि आनंद, रविंद नरवाल जेई, दिलबाग सिंह जेई और जोगिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें