फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले बिल्ले लगाकर कर्मचारियों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा।
नेशनल हेल्थ मिशन (एन.एच.एम) कर्मचारियों की मांगें पूरी न होने पर पूरे ब्लॉक में एन.एच.एम. कर्मचारियों ने काले रिबन लगाकर सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया है। बुधवार की सुबह एनएचएम कर्मचारियों ने प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर एनएचएम कर्मचारी काले रिबन लगाकर ड्यूटी पर पहुंचे। ब्लॉक के सीएचसी व पीएचसी में कार्यरत एएनएम, स्टाफ नर्स, ईएमटीएम, अकाउंटेंट, फार्मासिस्ट, आयुष, आरबीएस टीम ने काले रिबन लगाकर सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया। ब्लॉक प्रधान रामपाल सिंह ने बताया कि गत वर्ष नवंबर माह में एनएचएम कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया था। जिसमें सरकार के सामने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन देने, सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू की जाने सहित अन्य मांगें रखी गई थी। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों की मांगें पूरा करने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ था, लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी सरकार ने कर्मचारियों की एक भी मांग को पूरा नही किया है। जिससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है और आज काले रिबन लगाकर रोष व्यक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाली 2 जुलाई को सीएम के साथ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक है। यदि बैठक में कोई कार्रवाई नही होती है तो प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर सचिव अभिषेक चौहान, नितेश बंसल, मंजू, मुकेश, अंजना, गौरव आदि मौजूद रहे।फोटो केप्शन-घरौंडा सीएचसी में काले रिबन लगाकर ड्यूटी पर पहुंचें एनएचएम कर्मचारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें