इंद्री। गुंथला गांव की रहने वाली एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि अपने गांव से इंद्री जाते हुए 25 वर्षीय रेखा ने एक बाइक से लिफ्ट ली थी, बाइक सवार ने रास्ते में उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी, जिससे रेखा चलती बाइक से कूद गई और उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस जांच अधिकारी दयानंद ने कहा कि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अस्पताल से महिला के मौत के बारे में सूचना मिली थी। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच पूरा होने के बाद ही महिला के मौत के कारणों का पता चल पाएगा।