फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अवकाश के दिन भी 20.39 लाख संपत्ति कर जमा

विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में संपति कर जमा करवाते नागरिक। प्रवक्ता निगम
विज्ञापन
करनाल। नगर निगम ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 29 करोड़ 53 लाख रुपये का कर एकत्रित किया है। अवकाश के दिन मंगलवार को भी सीएफसी काउंटर खुलने से वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 20.39 लाख रुपये जमा किए गए। निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि नागरिकों के सहयोग और जागरूकता के कारण इस वर्ष कर संग्रह में बेहतर परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश होने के बावजूद निगम ने सभी खिड़कियां निर्धारित समय तक खुली रखी। करीब 20.39 लाख का संपत्ति कर जमा हुआ। उन्होंने कहा कि प्राप्त राजस्व का उपयोग शहर के विकास कार्यों में किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें