फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना का बकाया लेने को लेकर किसानों ने कराया मुंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंद्री। शुगर मिल भादसों में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शनिवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गया। गन्ने की बकाया पेमेंट नहीं मिलने व प्रशासन की अनदेखी से खफा किसानों ने शनिवार को मिल गेट के सामने बैठक कर नौ किसानों ने मुंडन करवाया और सरकार व मिल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नोरबाजी की। किसानों ने प्रशासन को चेताया कि अगर उनकी बकाया पेमेंट नहीं दी गई तो सोमवार को किसान प्रशासन को सड़क जाम करके एक ट्रायल दिखाएंगे । धरने-प्रदर्शन की अध्यक्षता किसान नेता समे सिंह व ऋषिपाल कांबोज ने की। किसान नेता रामपाल चहल ने इस बारे में बताया कि गन्ने की बकाया पेमेंट को लेकर किसान पिछले पांच दिनों से धरने पर बैठे हैं, लेकिन मिल प्रशासन व सरकार की ओर से कोई भी उनकी सुध लेने के लिए नहीं आया है। उन्होंने कहा कि रोषजदा किसानों ने आज 9 किसानों का मुंडन करवाया है और प्रशासन को चेताया है कि किसानों को जल्द उनकी बकाया पेमेंट दी जाए नहीं तो रोषजदा किसान सोमवार को रोड़ जाम करके प्रशासन को एक ट्रायल दिखाने का काम करेंगे। चहल ने कहा कि यदि फिर भी सरकार व मिल प्रशासन नहीं जागे तो बुधवार को किसान प्रशासन को पूरी फिल्म दिखाने पर मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मिल प्रशासन जल्द ही गन्ने की बकाया पेेमेंट किसानों की दे, ताकि किसान अपने घर का खर्च ठीक तरीके से चला सके। इस मौके पर जगदीप नरवाल, निर्मल, बलजिंद्र, जंगशेर, होशियार सिंह, अमरजीत, गुरमेल, पवन, ईश्वर सिंह, प्रमोद, सुरेश, धर्मसिंह, राधेश्याम, बनारसी, अमित, सुखविंद्र, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें