ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा घायल
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
गांव कतलाहड़ी के पास ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार गांव बदनारा निवासी 22 वर्षीय विक्रम जुंडला के एक राइस मिल में काम करता था। शाम को सत्यनारायण और विक्रम बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह कतलाहड़ी के पास पहुंचे तो एक ट्रक की चपेट में आ गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।