खेल स्टेडियम में नहीं बनने देंगे पीएचसी, किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग।
गांव गोंदर में छह एकड़ में खेल स्टेडियम बनाया गया था, जिसका अभी तक कोई सुधार नहीं हो पाया है। अब खेल स्टेडियम की जगह दो एकड़ में पीएचसी बनवाने की चर्चा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्य जबरन करवाया जा रहा है। युवाओं के लिए छह एकड़ जमीन में खेलकूद के लिए स्टेडियम बन सकता है, जिससे गांव के हर वर्ग की प्रतिभा उभरकर आएगी। हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री रविप्रताप सिंह ने कहा कि गांव के युवा स्टेडियम की जमीन को पीएचसी के लिए न देने पर विरोध कर रहे हैं। इस मामले को लेकर रविवार को मनोहर पट्टी चौपाल में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी लोगों का यह कहना था कि इस जमीन पर बने स्टेडियम से लाभ लेकर अन्य गांव के युवा भी सरकारी नौकरियां पा रहे हैं। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष बजिंद्र राणा, पूर्व सरपंच बलविंद्र राणा, राजकुमार राणा, राजू, नरेंद्र, रामभूल, विशाल राणा, मनजीत, कर्मसिंह, दिनेश राणा, नंबरदार नेत्रपाल, महेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।