फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 फरवरी को फिर से करनाल की सड़कों पर उतरेंगे अतिथि अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
11 को फिर से सड़कों पर उतरेंगे अतिथि अध्यापक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
प्रदेश के अतिथि अध्यापकों ने जाट धर्मशाला में बैठक कर सरकार की वादा खिलाफी को लेकर फिर रोष जताया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश प्रधान पारस शर्मा, जितेंद्र थिलौड व पूर्व कोर्ट कमेटी प्रमुख सुखविंद्र बरसाना ने की। जितेंद्र थिलौड और पारस शर्मा ने सरकार द्वारा की गई वादा खिलाफी को अध्यापकों के सामने रखा। उन्होंने बताया कि सरकार ने चुनाव से पहले अतिथि अध्यापकों से लिखित में वादा किया था कि सरकार बनते ही पहली कलम से रेगुलर किया जाएगा, लेकिन यह वादा पूरा नहीं किया गया। पूर्व प्रदेश संयोजक कुलदीप झरौली ने कहा कि सरकार अतिथि अध्यापकों से किया वादा पूरा करे अन्यथा अतिथि अध्यापक 11 फरवरी को करनाल में महारैली करेंगे और सरकार से आरपार की लड़ाई का ऐलान करेंगे। बैठक में उपस्थित सभी अध्यापकों ने राजेंद्र शास्त्री, प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा अतिथि संघ के नेतृत्व को नकार दिया और पारस शर्मा, जितेंद्र थिलौड, कुलदीप झरौली, सुखविंद्र बरसाना के नेतृत्व में संघर्ष समिति बनाई। बैठक में उपस्थित सभी अध्यापकों ने राजेंद्र शास्त्री की अध्यक्षता को नकारने का समर्थन किया। इस दौरान भूपेंद्र प्रधान सोनीपत, राजेश मलिक प्रधान पानीपत, विजयपाल प्रधान गुड़गांव, कृष्ण बड़थल पूर्व प्रधान करनाल, नवीन, सुरजीत, ओमप्रकाश, संदीप नरवाल, अशोक गर्ग, चंद्रहास, रमेश घीड़, अरविंद चौधरी, हरदीप गिल, प्रदीप बतान और विजय गाधली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें