फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तोला सोना व आधा किलोग्राम चांदी चोरी, अलमारी में लगा गए आग

विज्ञापन
विज्ञापन
आधा किलोग्राम चांदी चोरी, अलमारी में लगाई आग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
जुंडला गेट स्थित एक मकान से चोर एक तोला सोना और आधा किलोग्राम चांदी चोरी कर अलमारी में आग लगा गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जुंडला गेट निवासी मुनीष ने बताया कि रात को चोर उसके घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी से एक तोला सोना व आधा किलोग्राम चांदी चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं जाते हुए चोरों ने उसकी अलमारी में आग लगा दी। इससे अलमारी में रखा सामान व जरूरी दस्तावेज जल गए। इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दी। सिटी थाना प्रभारी राजबीर यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें