फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने फिर मारी पल्टी, आज से जमेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम ने फिर मारी पलटी, आज से पाला जमने की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
मौसम ने एक बार फिर से पलटी मारी है। दिन में गर्म मौसम होने के बावजूद रात को तेजी से न्यूनतम पारा गिर रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगलवार को ठंड बढ़ेगी और पाला जमने की आशंका है। सोमवार को करनाल का अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 100 और दोपहर बाद 52 फीसदी रही। इसी प्रकार वायु दबाव सुबह 5.7 व दोपहर बाद 6.4 एमएम रहा। हवा की औसतन गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही। हालांकि, सोमवार को तेज धूप के कारण लोगों को सर्दी से राहत मिली लेकिन शाम को जरूर न्यूनतम तापमान गिरने से ठंड बढ़ी। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 24 घंटे में न्यूनतम तापमान और नीचे जाने की संभावना है, जिससे पाला जमेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें