कतलाहेड़ी मामले को लेकर बिजली कर्मचारी भी हुए लामबंद
अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग।
बीते दिनों गांव कतलाहेड़ी में जगमग योजना के तहत काम कर रहे बिजली निगम के कर्मचारियों का ग्रामीणों द्वारा विरोध करने के मामले में बिजली कर्मचारी लामबंद होने लगे हैं। सोमवार को निगम कर्मियों ने गेट मीटिंग की और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। मीटिंग की अध्यक्षता यूनिट प्रधान कर्मबीर और निसिंग यूनिट चेयरमैन मोहर सिंह ने की। इसमें मुख्य रूप से यूनिट असंध सचिव धर्म सिंह ने पहुंचे। मोहर सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए दावा किया कि गांव कतलाहेड़ी में जगमग योजना के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों को गाली गलौच व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मौके पर राजेंद्र, जयभगवान, नरेश, रोहतास, राजेश, दुबे, धर्मसिंह, कुंदन और सोहनलाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।