रेलवे स्टेशन से यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण,
करनाल। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 201 श्रद्धालु तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) के लिए विशेष भारत गौरव ट्रेन से रवाना हुए। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बार वे भी यात्रियों के साथ रेलगाड़ी में सवार होकर घरौंडा तक गए, जिससे यात्रियों में खास उत्साह देखने को मिला। यात्रियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। विधायक जगमोहन आनंद, जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, महापौर रेनू बाला गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो