संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बिजली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बिजली निगम ने शिकायतकर्ता को बिल में 20 प्रतिशत तक लाभ देने की योजना बनाई है। इसके लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से टोल फ्री नंबर 1912 जारी किया गया है। यदि कोई भी शिकायतकर्ता इस नंबर पर फोन करके भी सूचना देता है तो तुरंत बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंचेगी।
उपमंडल अभियंता शहरी ने बताया कि यदि बिजली चोरी पकड़े जाने पर दोषी व्यक्ति अपनी जुर्माना राशि समय पर भर देता है तो इसका लाभ शिकायतकर्ता को दिया जाएगा। शिकायतकर्ता के मासिक बिल में 20 प्रतिशत की कटौती बाद उसके बिल का भरा जाएगा। शिकायतकर्ता अपने आसपास चोरी की घटना की फोटो या वीडियो बनाकर विभाग के किसी अधिकारी व कर्मचारी को देता है तो उसका नाम निगम की ओर से गोपनीय रखा जाएगा।