तरावड़ी राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में प्रधानाचार्य नवीन कुमार को पंखे प्रदान
तरावड़ी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में मंगलवार को चाैधरी रामसिंह नंबरदार ने बच्चों के लिए 20 पंखे भेंट किए। प्रधानाचार्य नवीन कुमार ने कहा कि भीषण गर्मी में बच्चों के लिए यह सुविधा काफी लाभदायक रहेगी। गर्मी के माैसम में छात्रों को पढ़ाई में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसके लिए समाजसेवियों की ओर से यह सराहनीय पहल की गई। संवाद