करनाल। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को 2 नए डेंगू के मामले सामने आए हैं। अब तक जिले में कुल 122 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। दो दिनों के दौरान टीमों ने कुल 6145 घरों की जांच की। इनमें से 40 घरों में लार्वा पॉजिटिव मिला, जिनमें से 28 घरों के मालिकों को नोटिस थमाएं। अब तक जिले में 11,89,941 घरों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 8895 घरों में डेंगू का लार्वा मिला और 3701 घर मालिकों को नोटिस थमाया। विभाग ने बुधवार को 93 और अब तक जिले में डेंगू जांच के लिए 9884 सैंपल लिए जा चुके हैं। संवाद