फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी के साथ कई क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। मौसम ने एक बार फिर से करवट बद ली है इस बार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। ओलावृष्टि को देखकर किसानों की सांसे फूल गई, लेकिन कुछ देर बाद ही ओलावृष्टि बंद हो गई। इस कारण सोमवार को अधिकतम तापमान गिरावट के साथ 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय नमी की मात्रा 90 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटकर 71 फीसदी रही। हवा 6.8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में बादल छा सकते हैं। 20 व 21 फरवरी को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। बता दें पूरा दिन कभी धूप तो कभी बूंदाबांदी होती रही वहीं निगदू क्षेत्र में हलकी ओलावृष्टि भी हुई। जिसे देखकर किसान डर गए क्योंकि ओलावृष्टि से गेहूं व सब्जियों की फसल को नुकसान होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें