शोरूम से 40 हजार की नकदी व सामान चोरी
करनाल। कुंजपुरा रोड स्थित एक शोरूम में सेंध लगाकर चोर उसके गल्ले से 40 हजार रुपये की नकदी और सामान चुरा ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। मॉडल टाउन वासी शोरूम संचालक सरनपाल सिंह ने बताया कि कुंजपुरा रोड पर उनका शोरूम है। रात को शोरूम बंद करके घर चले गए। सुबह आकर देखा तो छत को दरवाजा तोड़कर अज्ञात व्यक्ति गले से 40 हजार रुपये व एक साड़ी चोरी करके ले गया। शोरूम संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।