श्री विश्वकर्मा पांचाल समाज की बैठक 15 को
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। श्री विश्वकर्मा पांचाल समाज सभा द्वारा शिवकुमार पांचाल प्रधान की अध्यक्षता में सभा के कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। संचालन महासचिव मनोज पटवा ने किया। श्री विश्वकर्मा पांचाल समाज सभा के सभी सदस्यों व चुनाव कमेटी को सूचित किया कि 15 अप्रैल सुबह 10 बजे श्री विश्वकर्मा पांचाल समाज सभा दनियालपुर चौक सभा कार्यालय करनाल में मीटिंग आयोजित की जाएगी। मीटिंग में रामेश्वर, संजय, धर्मवीर, लाभ सिंह , चंद्रपाल, राजेंद्र और डॉ. राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।