फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के सामने नहर में हवन की राख बहाते समय मां का फिसला पांव, तीन पुलिस कर्मचारियों ने छलांग लगाकर निकाला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के सामने नहर में हवन की राख बहाते समय मां का फिसला पांव, तीन पुलिस कर्मचारियों ने छलांग लगाकर निकाला शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
कुंजपुरा रोड पर नेवल नहर पुल के समीप नहर में हवन की राख बहाते समय एक मां बेटे के सामने ही नहर में बह गई। बेटे ने शोर मचाया और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुंजपुरा थाना पुलिस के तीन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नहर में छलांग लगा दी। लेकिन उस समय तक महिला की मौत हो चुकी थी। तीनों पुलिस कर्मचारियों ने लोगों की सहायता से रसुलपुर खुर्द के समीप नहर में महिला का शव बाहर निकाला। बता दें महिला अपने बेटे के साथ यमुनानगर अपनी ससुराल से मायके में एक्टीवा स्कूटी पर आ रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। कुंजपुरा थाना जांच अधिकारी एएसआई सुमेरचंद ने बताया कि यमुनानगर में भीम कॉलोनी वासी 48 वर्षीय सलोचना सुबह अपने बेटे संजू के साथ अपने मायके कुंजपुरा एक्टीवा स्कूटी पर सवार होकर आ रही थी। उसके पास हवन की राख भी थी। नेवल नहर पुल के समीप वह नहर में राख बहाने लगी तो उसका पांव फिसल गया और नहर में बह गई। उसके बेटे संजू ने जब देखा कि उसकी मां नहर में बह गई है तो उसने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही वह ईएससी बलबीर व ड्राइवर बजिंद्र के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला को नहर में देखा तो तुरंत छलांग लगा दी। रसुलपुर खुर्द के समीप महिला का शव नहर से बाहर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें